फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वूद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर युवक घर से ले उड़ा 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) रादौर। शहर के छिंबी मोहल्ला में एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर व उसे बंधक बनाकर एक युवक उसके घर से लगभग 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। वृद्ध महिला द्वारा शोर मचाने पर युवक ने वृद्ध महिला के मुंह में कपड़ा ठुंस दिया। जिसके बाद युवक ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। बाद में वृद्ध महिला का बेटा खेमचंद खेतों से घर आया तो उसने देखा कि उसकी माता का मुंह कपड़े से बांधा हुआ था, जिसके बाद उसने अपनी माता के मुंह पर बंधे कपड़े को खोला।
विज्ञापन

वृद्ध महिला ने मामले की बेटे को दी। जिसके बाद मामले की सूचना वृद्ध महिला के बेटे की ओर से रादौर पुलिस को दी गई। शहर के छिंबी मोहल्ला निवासी खेमचंद सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साइकिल पर घास लेने गांव बापौली गया था। इस दौरान घर में उसकी 80 वर्षिय वृद्ध माता करेशनी देवी घर पर अकेली थी। इस दौरान धक्का बस्ती में रहने वाला युवक प्रिंस उसके घर पर आया और उसकी वृद्ध माता के साथ मारपीट कर घर की चावल की टंकी का ढक्कन तोड़कर 25 हजार रुपये चोरी कर ले गया। इस बारे थाना रादौर प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें