फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुना नहर में डूबे तीन लड़के, दोस्तों के साथ गए थे नहाने, पुलिस ने बरामद किए शव

Sun, 20 Jul 2025 02:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर

सार

यमुना नहर में नहाते समय तीन दोस्तों की दुखद मौत हो गई। यह घटना बूड़िया के फतेहगढ़ पुल के पास हुई। पांच दोस्त नहाने गए थे जिनमें से दो की जान बच गई। 
विज्ञापन
तीन लड़कों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय तीन दोस्तों की दुखद मौत हो गई। यह घटना बूड़िया के फतेहगढ़ पुल के पास हुई। रविवार को यहां पांच दोस्त नहर में नहा रहे थे। इस दौरान नहाते हुए तीन दोस्त पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोर राजीव और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों के शव नहर से निकाले, जबकि दो अन्य दोस्त सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सभी मृतकों की उम्र 12 से 15 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया  कि नहर के जिस हिस्से में जहां लड़के नहा रहे थे वह ज्यादा गहरा और खतरनाक है। यहां पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें