फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करना कबूला,

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए टू की टीम ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कलानौर के पास चोरी की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने एक बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक चोरी की फिराक में कलानौर के पास घूम रहे हैं। सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव समसपुर जांदेड़ा निवासी नौशाद, जाबीर व प्रदीप के नाम से हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दो चोरी के मामलों का खुलासा किया। आरोपियों ने एक जुलाई को सिविल अस्पताल साढौरा से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने रसूलपुर टायल फैक्टरी से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की थी।
बॉक्स
जहां करता था नौकरी वहीं की चोरी -
इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि आरोपी नौशाद रसूलपुर टायल फैक्टरी में नौकरी करता था। फैक्टरी मालिक ने कुछ दिनों पहले ही ट्रैक्टर ट्रॉली नया खरीदा था। मार्च में उसने रेकी कर वहां से नौकरी छोड़ दी। उसके बाद पांच जून को उसे फैक्टरी से अपने दोस्तों के साथ मिलकर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ले गया। किसी को शक न हो इसलिए फिर से आकर चार-पांच दिन वहीं पर नौकरी करने लग गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें