फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश का सपना दिखा तीन युवाओं से 12 लाख हड़पे

Mon, 12 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को ठगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए तीन मामलों में आरोपियों ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से करीब 12 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला मामला व्यासपुर थाना क्षेत्र का है। गांव दामला निवासी मनीष कुमार ने शिकायत में बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान अप्रैल 2024 में उसकी मुलाकात सुरजीत सिंह और राज चौहान से हुई। दोनों ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताते हुए कई युवाओं को विदेश में नौकरी दिलवाने का दावा किया।
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर मनीष ने अप्रैल 2024 से नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग समय पर कुल सात लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने हर बार जल्द विदेश भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद न तो कोई वीजा प्रक्रिया हुई और न ही कोई ठोस जवाब मिला। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ इन्कार कर दिया।
दूसरा मामला चांगनोली गांव का है। यहां के निवासी संजय अहमद अंसारी ने पुलिस को बताया कि तान्या शर्मा, अनिल शर्मा और परमवीर सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने उससे 93 हजार रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद न तो कोई प्रक्रिया पूरी की गई और न ही उसे विदेश भेजा गया। पीड़ित ने जब अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तीसरा मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव टिब्बी अराइयां का है।
गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि हर्ष, सागर और पुनीत कुमार ने उसे विदेश भेजने के नाम पर जुलाई 2025 से नवंबर 2025 के बीच चार लाख 88 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने लगातार आश्वासन देते रहे, लेकिन न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि किसी भी एजेंट को पैसे देने से पहले उसकी पूरी पड़ताल जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें