फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बायोगैस प्लांट में निवेश का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

Mon, 12 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बायोगैस प्लांट में निवेश का झांसा आरोपियों ने एक युवक ढाई लाख रुपये हड़प लिए। घटना से आहत होकर वीरेंद्र कुमार ने गांधीनगर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस नेराजेश लाठर और मोहम्मद शाहनवाज के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत में कुलदीप नगर यमुनानगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मई 2025 में उसकी मुलाकात राजेश लाठर और मोहम्मद शाहनवाज से हुई। दोनों ने खुद को बायोगैस प्लांट लगाने और उससे अच्छा मुनाफा कमाने का काम करने वाला बताया। आरोपियों ने दावा किया कि बायोगैस प्लांट लगाकर कम समय में रकम दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन

भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने उसे एक बायोगैस प्लांट भी दिखाया। उनकी बातों में आकर वीरेंद्र कुमार ने बायोगैस प्लांट लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपये उन्हें दे दिए। आरोपियों ने जल्द मुनाफा मिलने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई लाभ की राशि मिली और न ही प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

जब वीरेंद्र कुमार ने आरोपियों से संपर्क कर मुनाफे और अपने पैसे के बारे में पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बात को टालते रहे। परेशान होकर पीड़ित ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें