फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओवरलोडिंग में तीन वाहन किए जब्त

Fri, 06 Mar 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को एसडीएम विश्वनाथ ने आरटीए विभाग की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 15 ट्रकों और डंपरों को रोककर उनकी जांच की गई, जिनमें से तीन वाहन ओवरलोड पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर इन डंपरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एसडीएम ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है। ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें