फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीईओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 06 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी को मांगपत्र सौंपते पदा​धिकारी।  एसोसिएशन - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन खंड छछरौली का प्रतिनिधिमंडल खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान से मिला। खंड प्रधान गुलाब सिंह राणा ने खंड शिक्षा अधिकारी को मिड-डे मील स्कीम लागू करने में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विभाग ने जो राशि दूध,दही, सब्जी व सिलिंडर खर्च के लिए निर्धारित की है, उसका खर्च अधिक आ रहा है। जिला प्रधान अमित सिंह ढिल्लों ने कहा कि पहले की भांति ही राशन हरहित स्टोर से ही लेने का निर्देश दिया जाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुषमा रानी, बच्चन लाल, पुरुषोत्तम लाल, अजय कुमार, गुरप्रताप सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें