फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क पर फिसलन से टकरा गए 3 वाहन, एक का चालक घायल

Sat, 13 Jun 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव चंगनौली के मोड पर हुए सड़क हादसे के बाद खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर रोड पर चंगनौली गांव के पास वीरवार देर रात सड़क पर फैले तरल पदार्थ और बारिश आने के कारण तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान एक वाहन चालक घायल हो गया, जिसका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात के समय बारिश होने के कारण सड़क पर अचानक वाहन फिसलने लगे। इसी दौरान एक वाहन अनियंत्रित होकर दूसरे से टकरा गया और देखते ही देखते तीसरा वाहन भी उसकी चपेट में आ गया। टक्कर के बाद वह पेड़ से भी टकरा गया। जिससे खजूर का पेड़ टूट कर तिरछा हो गया।
विज्ञापन

टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि सड़क पर किसी प्रकार का तरल पदार्थ या कचरा फैला हुआ था। बारिश के कारण यह पदार्थ पूरी सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सड़क पर तरल कचरे नुमा तरल पदार्थ डाला जाने के कारण हादसा हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि बारिश के दौरान वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और फिसलन वाले मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें। साथी ही यातायात नियमों को का पालन कर खुद के साथ दूसरों को सुरक्षित रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें