फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: पोल्ट्री फार्म संचालक व सहकर्मी को बंधक बनाया, लूट लिए तीन हजार मुर्गे, देसी कट्टा तान की वारदात

Wed, 17 May 2023 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

बदमाशों ने देसी कट्टा तान कर वारदात को अंजाम दिया। देसी कट्टा तान कर उनके हाथ पैर व मुंह बांधकर मारपीट की। बाद में कमरे में बंद कर दिया। बदमाश वहां से कैंटर में मुर्गे भरकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी के लेते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर जिले के बिलासपुर क्षेत्र के गांव अजीजपुर कलां में पोल्ट्री फार्म संचालक व उसके सहकर्मी को सात-आठ लोगों ने बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाशों ने देसी कट्टा तान कर उनके हाथ पैर व मुंह बांधकर मारपीट की। बाद में कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद पोल्ट्री फार्म से लगभग तीन हजार मुर्गे कैंटर में भरकर फरार हो गए। सुबह लोगों ने उन्हें मुक्त कराया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी बिलासपुर जितेंद्र कुमार व बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर लूटपाट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव अजीजपुर कलां निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव में ही पोल्ट्री फार्म है। फार्म पर उसने गांव के ही सुबोध कुमार को सहकर्मी रखा हुआ है। रात को दोनों पोल्ट्री फार्म पर ही सोते है। अशोक ने बताया कि वह कैथल के गांव खेड़ी शेरू स्थित कृष्णा पोल्ट्री फार्म कंपनी से चूजे कमीशन पर अपने पोल्ट्री फार्म में पालता है।
विज्ञापन



करीब एक माह पहले उसने वहां से मुर्गें के 6650 चूजे मंगवाए थे। जो अब बेचने के हो गए थे। मंगलवार-बुधवार की रात वह अपने सहकर्मी के साथ पोल्ट्री फार्म के बाहर सोया हुआ था। करीब एक बजे कुछ आदमी फार्म पर आए और उसे सोते हुए दबोच लिया और उसके साथ मारपीट करके उसके हाथ व मुंह बांध दिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर पर देसी कट्टा तान कर उसे बंदी बनाकर उसके कमरे की तरफ ले गए। रास्ते में तीन बदमाशों ने उसके सहकर्मी सुबोध को भी बंधक बना लिया। उन्होंने उससे चाबी लेकर उनके हाथ पैर बांधकर कमरे के अंदर बंद कर दिया। 

इस दौरान आरोपियों ने उनसे मारपीट की। आरोपी बार बार उन्हें देसी कट्टा दिखाकर धमका रहे थे। इस दौरान उन्होंने उनके फार्म से कैंटर में लगभग तीन हजार मुर्गे लोड किए। इसके बाद बदमाश वहां से कैंटर में मुर्गे भरकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उनके कुछ साथी दो बाइकों पर भाग गए। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि अशोक कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें