फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फरार आरोपियों को पकड़ने में लगीं तीन टीमें

Tue, 17 Sep 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज होने के बाद फर्जी दस्तावेजों बनाकर एनआरआई राकेश कपूर की प्राॅपर्टी बेचने के का मुख्य आरोपी एसडीएम कार्यालय का कर्मी राममेहर व प्राॅपर्टी डीलर अश्विनी फरार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर पुलिस, आर्थिक अपराध शाखा समेत तीन पुलिस टीमें गठित की गई है। जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज सुभाष ने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनकी पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक इस केस में आरोपी परमजीत कौर, उर्दू अनुवादक इस्लाम व उसकी भाभी इमराना व भाई रमजान को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। इस फर्जीवाड़ा में राममेहर मुख्य कड़ी है।
विज्ञापन

आरोपी राममेहर उर्दू अनुवादक इस्लाम के माध्यम से परमजीत कौर से मिला था। जिसके बाद एनआरआई की प्राॅपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचा गया था। इस फर्जीवाड़ा में आरोपी राममेहर के हिस्से में लगभग दो करोड़ रुपये आए थे। पुलिस ने इस केस से जुड़े आरोपियों के खाते सीज कराए हैं।
विज्ञापन

चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस केस से जुड़े अन्य आरोपी भूमिगत हैं। इस केस में प्रापर्टी डीलर अश्विनी कुमार, एसडीएम कार्यालय का कर्मी राम मेहर, करनैल सिंह, परमजीत कौर की बेटी मनिका कौर, सुषमा क्वात्रा, निधि गर्ग, मलिका अग्रवाल, रिचा गर्ग भी आरोपी हैं। जिनकी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें