फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में महिला सहित तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर मारपीट के आरोप में महिला ने रादौर पुलिस केे शिकायत दी। इस पर पुलिस ने ससुराल पक्ष की महिला सहित तीन लोगों को नामजद कर लिया। गांव धौलरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करनाल के धनौरा जागीर निवासी रजत से हुई थी। शादी के बाद पति रजत, जेठ विक्रम व उसकी पत्नी उषा ने दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। उससे बाइक की मांग की गई। मामले में ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में पंचायतें हुई, पर समस्या का समाधान नहीं निकला। अब महिला ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें