फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकदी व चेक छीनने में तीन नामजद

Tue, 10 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। साढौरा-व्यासपुर मार्ग पर युवक को रोक कर उससे नकदी व 50,000 रुपये का चेक छीनने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद किया है।
विज्ञापन

रामगढ़ माजरा निवासी राजेश ने बताया कि वह किला काॅलोनी का रहने वाला है। उसका गांव फतेहगढ़ तुम्बी के पास खेतीबाड़ी का काम है। सोमवार को 25000 रुपये नकद व एक बैंक की कॉपी में 50 हजार का चेक लेकर साइकिल पर घर जा रहा था। बीच रास्ते उसकी साइकिल पंचर हो गई। लाल बहादुर कॉलेज के समीप गांव फतेहगढ़ तुम्बी के सौरव उर्फ सोडा, प्रदीप उर्फ पोपी व वीरभान उर्फ बीरू उससे नकदी और चेक छीनकर भाग गए। जांच अधिकारी एएसआई नरेश पाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें