फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संयंत्र स्थल के पास बनेगी 110 हेक्टेयर हरित पट्टी

Tue, 10 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के चेयरमैन संजीव कौशल ने मंगलवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यमुनानगर में दीनबंधू छोटूराम थर्मल पावर प्लांट (डीसीआरटीपीपी) में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल विस्तार इकाई की प्रगति का आकलन किया गया। बताया गया संयंत्र स्थल के पास 110 हेक्टेयर हरित पट्टी का विकास किया जा रहा है।
संजीव कौशल ने कहा कि ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) आधार पर बीएचईएल को दी गई 7,272.07 करोड़ रुपये की इस परियोजना ने जमीनी स्तर पर कई महत्वपूर्ण पड़ाव पूरे कर लिए हैं। नई इकाई को मौजूदा दो गुणा 300 मेगावाट इकाइयों से अलग करने वाली महत्वपूर्ण कर्टेन वॉल का सिविल कार्य इसी माह जून के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि ढांचागत कार्य 15 जुलाई 2025 तक पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉयलर लाइट-अप अगस्त 2028 होना है, जिससे मार्च 2029 में इकाई की वाणिज्यिक शुरुआत का मार्ग प्रशस्त होगा। निगम द्वारा संयंत्र स्थल के पास 110 हेक्टेयर हरित पट्टी का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा, क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ाने के लिए इतने ही और क्षेत्र में पौधारोपण की योजना है। गत 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखने के साथ शुरू हुई थी, यह विस्तार परियोजना तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है। बीएचईएल ने निर्माण गतिविधियों के लिए एक अस्थायी 19 किलोवाट बिजली कनेक्शन लिया है और आगे के कार्यों के लिए 250 किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें