फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिवा त्यागी हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में 23 वर्षीय शिवा त्यागी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा-1 की टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें करनाल जिले के गांव चौपड़ी निवासी सचिन, कुरुक्षेत्र निवासी तुषार और मिलन बामनिया शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अपराध शाखा-1 के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव महादेव निवासी शिवा त्यागी तीन सितंबर को अपने चाचा विक्की के पास हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 आया था। उसके चाचा के दोस्त आशीष ठाकुर का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

सात सितंबर को शिवा और उसका चाचा दोनों के बीच सुलह कराने पहुंचे थे। वहां कहासुनी होने पर वे वापस आ गए। अगले दिन आशीष ने अपने भाई हिमांशु और अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवा व उसके चाचा पर डंडों और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगने पर शिवा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें