फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांवड़िए से तीन बदमाशों ने लूटे तीन हजार रुपये

Thu, 13 Jul 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे चंडीगढ़ निवासी आशीष को पकड़कर तीन बदमाशों ने उससे तीन हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसका बैग काट का उसमें से रुपये निकाले और अंबाला की तरफ फरार हो गए। वारदात को अंजाम नेशनल हाईवे 344 पर थाना छप्पर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दिया। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 39 की मलोहया कॉलोनी निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। उसी रोज कावड़ लेकर हरिद्वार से चंडीगढ़ के लिए पैदल चला था। मंगलवार की रात करीब 12 बजे जब वह नेशनल हाईवे 344 पर थाना छप्पर से अंबाला की तरफ करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा। सामने से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रांग साइड में थे। आरोपियों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसे पकड़कर जबरन उसके बैग को काटकर उसमें से तीन हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद तीनों बदमाश वापस अंबाला की तरफ फरार हो गए। आरोपियों ने काले रंग के कपड़े पहने थे। मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें