फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर डंडों व रॉड से तीन बदमाशों ने हमला कर लूटे 1 लाख 24 हजार

विज्ञापन
Three miscreants looted 1 lakh 24 thousand by attacking ATM and customer service center operator with sticks and rod - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव सारन के पास तीन बदमाशों ने सरावां के ग्राहक सेवा केंद्र एवं एटीएम संचालक कुरुक्षेत्र के गांव मंगोली निवासी अनिल कुमार पर डंडों व रॉड से हमला कर उससे लूटपाट की। बदमाशों ने चलती बाइक पर डंडों व रॉड से उस पर हमला कर उसे गन्ने के खेत में गिराया। इसके बाद बदमाशों ने उसे अधमरा कर रुपये व लैपटॉप का बैग, पर्स व मोबाइल लूट लिया। बैग व पर्स में एक लाख 24 हजार रुपये की नकदी थी। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात तीन युवकों पर लूट का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के थाना बबैण के गांव मंगोली जट्टान निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका गांव सरावां में ग्राहक सेवा केंद्र है। जहां पर उसका ऑनलाइन काम है। इसके अलावा वह गांवों में बुढ़ापा व विधवा पेंशन देने का भी काम करता है। रोज की तरह बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपना ग्राहक सेवा केंद्र बंद करके बाइक पर अपनी ससुराल गांव सारन जा रहा था। रास्ते में जब वह गंगनपुर और सारन के बीच पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। बदमाशों के हाथों में रॉड व डंडे थे। आते ही बदमाशों ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क किनारे गन्ने के खेत में जा गिरा। खेत में गिरते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ उस पर डंडों से रॉड से वार किए। इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर में भी रॉड व डंडे मारे, लेकिन हेलमेट होने के कारण सिर में चोट नहीं लगी। इस दौरान बदमाशों ने उसका बैग, पर्स व मोबाइल लूट लिया। बैग में उसका लैपटॉप, एक लाख 21 हजार रुपये व अन्य दस्तावेज थे। इसके अलावा तीन हजार रुपये उसके पर्स में थे। इनमें से कुछ रुपये मजदूरों के ऑनलाइन बिहार भेजे गए रुपये थे। लूटपाट के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
पहले मुलाना थाना, फिर मौके पर पहुंची छप्पर थाना पुलिस
अनिल कुमार ने बताया कि बदमाशों ने उससे पीटकर अधमरा कर दिया था। इससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह बड़ी मुश्किल से कीचड़युक्त खेतों से होते हुए सड़क पर पहुंचा। इसके बाद अपनी ससुराल गांव सारन गया। उसने अपने ससुराल वालों को आपबीती सुनाई। वहीं, इस बारे में उसने पुलिस में तैनात अपने भाई को भी सूचना दी। उसके भाई ने मौके पर मुलाना थाना पुलिस को भेजा। मुलाना पुलिस ने जब जांच की तो वारदात क्षेत्र थाना छप्पर का निकला। इसके बाद सूचना छप्पर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। मामले में तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें