फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के पास चोरी करते युवक पकड़ा

विज्ञापन
Youth caught stealing near SP residence - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर चोरों व बदमाशों की जद में है। ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां चोर वारदात को अंजाम न दे रहे हों। बदमाशों का हौसला इतना बुलंद बना हुआ है कि वे एसपी आवास के पास भी वारदात कर रहे हैं। बुधवार को एसपी आवास के पास से बाइक चोरी हो जाती, लेकिन गनीमत यह रही कि उसी समय मालिक भी वहां पहुंच गया। जिस पर चोर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। यहां बाइक मालिक ने भी हिम्मत दिखाई और पीछा करके उसे पकड़ लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 पुलिस पकड़े गए युवक को अपने साथ ले गई। गुलाब नगर निवासी रमनदीप ने बताया कि वह नेहरू पार्क आया था। इस दौरान एसपी आवास के पास बने गेट पर उसने बाइक खड़ी कर दी और अंदर चला गया। वह अपने एक दोस्त के साथ अंदर बैठा था, कि उसने बाइक के पास एक युवक को घूमते देखा। वह बाइक में चाबी लगाने की कोशिश कर रहा था। युवक ने लॉक तो खोल लिया, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया। चूंकि वह बाइक का प्लग उतार कर अपने साथ ले गया था। 10 मार्च को उनकी एक बाइक इसी स्थान से चोरी हो गई थी। जिस कारण वह बाइक का एडॉप्टर साथ ले गया था। ऐसे में युवक से बाइक स्टार्ट नहीं हुई। जब वह पहुंचा तो युवक बचने के लिए भाग निकला। वह भी युवक के पीछे भागा और उसे पकड़ लिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। युवक ने उन्हें बहाने बनाकर बरगलाने की कोशिश भी की। कभी वह शहर के शोरूम पर काम करने की बात कहता तो कभी अपने रिश्तेदार के घर आए होने की बात कहने लगे। इस दौरान पुलिस को फोन कर दिया। सीआईए-टू पुलिस पहुंचकर युवक को साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें