फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये

Mon, 21 Oct 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर मांडखेड़ी गांव निवासी सतीश कुमार से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप पंजाब के मोहाली की रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशन फर्म के मालिक राजकुमार व कर्मी हिमांशी शर्मा, शेर सिंह उर्फ शेरा, दीपक, हेमंत, कुनाल सहित अन्य पर लगा है। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मांडखेड़ी गांव निवासी सतीश कुमार नेशिकायत में बताया कि उसका बेटा राहुल विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशन मोहाली में संपर्क किया। वहां उसकी हिमांशी शर्मा से बात हुई। वह उस फर्म में कार्यरत है। जिसने बेटे को कहा कि वह कनाडा भिजवा देंगे। उसके लिए पांच लाख रुपये का खर्च बताया गया। तीन लाख रुपये पहले जमा कराने के लिए कहा। उसकी बातों में बेटा आ गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह बेटे के साथ मोहाली स्थित कार्यालय में गए। वहां पर हिमांशी, शेर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मिले। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए पांच हजार रुपये लिए। फिर दोबारा काल कर कनाडा का वीजा लगवाने के लिए दस्तावेज मांगे। उन्हें दस्तावेज दे दिए। बाद में आरोपियों ने अलग-अलग कर तीन लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटे का वीजा नहीं लगा तो उनसे बात की और कार्यालय में गए।
विज्ञापन

वहां पर दीपक व लीगल एडवाइजर हेमंत मिले। जिन्होंने कहा कि कुछ समय लग रहा है। फाइल चल रही है। जल्द ही वीजा लग जाएगा। उनकी बातों पर विश्वास कर वह रुक गए लेकिन बेटे का वीजा कई माह बीतने के बाद भी नहीं लगा। वीजा नहीं लगने पर जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने एक चेक दिया। लेकिन यह चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें