फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रूस भेजने के नाम पर हड़पे तीन लाख रुपये

Fri, 05 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रूस में वर्क वीजा दिलाने के पर युवक से तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। इतना ही नहीं आरोपी ने युवक को रूस में ही मरवा देने की भी धमकी दी है। थाना छप्पर पुलिस ने गांव नगला जागीर निवासी सुनीता की शिकायत पर आरोपी जयकिशन उर्फ जोनी व राकेश कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसका बेटा प्रिंस विदेश जाने का इच्छुक था। उनके गांव के रहने वाले आरोपी जयकिशन उर्फ जोनी ने परिवार को बताया कि वह कई लड़कों को रूस में स्थायी वर्क वीजा पर भेज चुका है, जहां वे अच्छी कमाई कर रहे हैं। आरोपी ने तीन लाख रुपये की मांग की और किश्तों में पैसे लेने की बात कही।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, सुनीता देवी ने 20 दिसंबर 2024 को 17 हजार रुपये नकद दिए, 26 दिसंबर को 18 हजार रुपये गूगल पे से, 31 जनवरी को 2 लाख रुपये और 5 जून को 65 हजार रुपये बैंक ट्रांसफर से दिए। कुल 3 लाख रुपये देने के बाद, 9 जून को आरोपी ने प्रिंस को रूस भेज दिया।
विज्ञापन

रूस पहुंचने पर पता चला कि यह स्थायी वर्क वीजा नहीं, बल्कि ई-वीजा है और केवल दो महीने का है। सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने और उनके बेटे ने आरोपी से संपर्क किया, तो आरोपी टालमटोल करते रहे। जांच अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि आरोपियों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें