फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये

Sat, 04 Oct 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ठगों ने विदेश भेजकर कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो युवकों से 3.19 लाख रुपये ठग लिए । ये आरोप शहर की नवाब काॅलोनी निवासी तारिफ हुसैन, शिवनगर काॅलोनी निवासी सुदेश देवी, उसके बेटे गौरव व विशाल पर लगा है। गौरव व विशाल दुबई में रह रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर काॅलोनी निवासी असलम ने बताया कि उसकी तारीफ हुसैन से दूर की रिश्तेदारी की वजह से अच्छी जान पहचान है। एक दिन आरोपी उससे कहने लगा कि वह लोगोंं को विदेश भेजने का कार्य करता है। उसके झांसे में आकर वह अपने बेटे निसार को दुबई भिजवाने के लिए तैयार हो गया। आरोपी ने इसके लिए दो लाख रुपये का खर्च बताया। उसने आरोपी को बेटे के दस्तावेज दे दिए। उसने कहा कि उसकी मुंहबोली बहन सुदेश का लड़का गौरव दुबई में है। वह निसार के लिए वीजा और टिकट भेजेगा। विदेश भेजने का कार्य बहन सुदेश करवाएगी। उसने बताया कि उसने आरोपियों को अलग-अलग समय पर एक लाख 80 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने बेटे निसार को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई भिजवा दिया। कुछ दिन बाद बेटे का काॅल आया और वह रोने लगा। उससे पूछने पर पता लगा कि आरोपी गौरव ने उसका पासपोर्ट अपने पास रखा हुआ है। जिस कंपनी में कार्य का झांसा दिया, वह फर्जी है। इस बारे में गौरव से बात की तो उसकी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे बेटे का पासपोर्ट मांगा तो उसने 60 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने पासपोर्ट देने से मना कर दिया। उसने अपने बेटे को किसी तरह से दुबई से वापस बुलवा लिया। जब उसने इस बारे में सुदेश से बात की तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें