फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुणवत्ता निरीक्षक समेत तीन ने लगाई अग्रिम याचिका

Tue, 13 Feb 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में पकड़े अवैध यूरिया के फर्जी बिल बनाकर वैध दिखाने के मामले में नामजद कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक (क्यूसीआई) डा. बलबीर भान, धर्मेंद्र दुसानी व एक यूट्यूबर ने अदालत में अग्रिम याचिका दायर की है।
विज्ञापन

वहीं, मामले में पहले से गिरफ्तार डीलर भटौली निवासी सुमित ने अदालत में जमानत याचिका लगाई है। जिस पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी। अब तक इस मामले में आरोपी डीलर सुमित व किसान सेवा केंद्र के संचालक भूखड़ी निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ही जेल में है।
कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक व दो यूट्यूबरों समेत कई आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। फैक्ट्री में ग्लू बनाने के लिए हो रहे कृषि यूरिया के इस्तेमाल का यह बहुत बड़ा मामला है। जिसमें खुद कृषि विभाग का एक बड़ा अधिकारी शामिल है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जांच में कई के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कि सदर जगाधरी पुलिस को पांच फरवरी को सूचना मिली थी कि मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में जा रही यूरिया खाद की ट्रॉली पकड़ी हुई है। इस सूचना पर सदर जगाधरी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर खाद से भरी ट्रॉली को कब्जे में लिया था। जांच करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली में 130 बैग यूरिया खाद के थे। अगले दिन कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक डा. बलबीर भान थाने में पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर चालक चालक के बयान और अपनी रिपोर्ट पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस जांच करने के लिए मानकपुर पहुंची। जांच में पता चला कि कृषि विभाग के गुण नियंत्रक निरीक्षक बलबीर सिंह, कुछ यूट्यूबर्स और फैक्टरी मालिक से मिले हुए थे।

वर्जन
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनंत राम ने बताया कि मामले में बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनी हुई हैं। जो लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें