फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन लड़कियों को शादी का झांसा देकर किया अगवा

Mon, 20 May 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अगल-अलग तीन जगहों से युवकों द्वारा तीन युवतियों को शादी का झांसा देकर अगवा करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना बिलासपुर क्षेत्र के व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की 18 मई को किसी काम से घर से बाहर गई थी, मगर उसके बाद नहीं लौटी। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उत्तर प्रदेश का जावेद शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।
विज्ञापन

उधर, शहर थाना जगाधरी में दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि 17 मई को उसकी लड़की किसी काम से बाहर गई थी मगर वापस नहीं लौटी। बाद में उन्हें मालूम हुआ कि लड़की को सनी नामक का युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार तेजली की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सकी 14 वर्षीय लड़की अचानक घर से लापता हो गई। तलाश करने के दौरान पता चला कि बिहार निवासी अभिषेक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें