फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाहिता समेत तीन युवतियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। अलग अलग स्थानों से विवाहिता समेत तीन युवतियां लापता हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सदर जगाधरी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी शहर के निजी कॉलेज में पढ़ती है। रोज की सुबह आठ बजे घर से कॉलेज गई थी। लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं आई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादीशुदा 25 वर्षीय बेटी उसके पास रहती है। 30 जनवरी की सुबह नौ बजे उसकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें