फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद खुला मौसम, तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कई दिन से छाए बादल बारिश के बाद छंट गए हैं और मौसम खुल गया है। मौसम खुलने के बाद से धूप निकल रही है, शनिवार को मौसम खुशनुमा रहा है। सुबह दस बजे ही अच्छी धूप निकल गई थी। इस दौरान लोगों ने धूप का खूब लुत्फ उठाया। हालांकि इस दौरान बादलों व सूरज की आंख मिचौली भी चलती रही। करीब साढ़े 12 बजे घने बादल छा और बारिश का मौसम बन गया। परंतु कुछ देर बाद फिर बादल छंट गए और धूप निकल गई। ऐसा पूरा दिन चलता रहा है। वहीं बारिश के बाद सर्दी में इजाफा हुआ है। हालांकि धूप निकलने से पारा चढ़ा है, लेकिन तेज ठंड हवा लोगों को खूब परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं इस दौरान 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने अभी कछु दिन बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रविवार से बुधवार तक जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में परिवर्तन होगा और सर्दी बढ़ेगी। बारिश के बाद तीन से चार डिग्री पारा गिरने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं कृषि विभाग ने बारिश के पूर्वानुमान के बाद किसानों को एडवाइजरी जारी की है। किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने और निकासी के प्रबंध करने की कृषि विभाग ने सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने कहा कि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं होगा। यह बारिश गेहूं, गन्ना, सब्जियों सहित तमाम फलों के लिए लाभकारी है, लेकिन ज्यादा बारिश होने व पानी जमा रहने से नुकसान होगा। वहीं यदि ओलावृष्टि दोबारा होती है तो फसलों को भारी नुकसान होगा। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। कई दिन बाद अच्छी धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल गए। हालांकि शुक्रवार को भी धूप निकली, लेकिन हल्की होने व तेज हवा चलने से लोगों को दिक्क्त रही। परंतु शनिवार को पार्क, बगीचों, छत व अन्य स्थानों पर धूप में बैठे नजर आए। कई दिन से घर में कैद रहे बच्चों की रौनक भी गलियों में दिखाई दी। बाजार पर भी इसका असर देखने को मिला। लोगों की बाजारों में सामान्य दिनों की तरह उपस्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बारिश के कारण ठंड बढ़ेगी, लेकिन इसके बाद मौसम खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें