फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू के तीन मरीज मिले, संख्या 51 पहुंची

Sat, 18 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू के तीन नए मरीज आए हैं। इनमें गांव टापू में 14 वर्षीय किशोर, सेक्टर-17 में 23 वर्षीय युवती, गांव बीबीपुर में 45 वर्षीय महिला शामिल हैं। नए मरीजों के परिवार व पड़ोसियों के भी विभाग की टीमों ने सेंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे, वहीं आसपास के क्षेत्र में मच्छर भगाने की गतिविधियां की। डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से इस साल जिले में मिले कुल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 51 पर पहुंच गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि जागरूकता व सतर्कता ही डेंगू से बचाव है। इससे बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पीएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। धारीदार मच्छर शरीर पर बैठे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। पानी जमा मिले तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें। कहीं भी पानी न भरने दें। गमलों व फ्रिज की वाटर ट्रे को भी सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया डेंगू के मरीज को सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें