संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तीन दिवसीय जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता 18 जुलाई से होनी है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के आईसीएसई बोर्ड से संबंधित स्कूल की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए यमुनानगर और करनाल की ओर से मेजबानी की पेशकश की गई है। अभी समिति की तरफ से इसकी अनुमति नहीं मिली है।
यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। वहींप्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें जिले की तीन टीमें भाग लेने की तैयारी में हैं। एसडीएस एकेडमी की कोच पूनम भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अभी अधिकारिक आदेश आने हैं। यदि मेजबानी यमुनानगर को मिलती है तो यह प्रतियोगिता सेंट थॉमस स्कूल के मैदान में होगी।