फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले कोरोना के तीन मरीज, एक हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति महामारी को मात देकर घर लौट गया। डीसी ने बताया कि अब जिले का कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 51 प्रतिशत लोगों का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 30676 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में कुल 30206 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार की ओर से जारी कोरोना संक्रमण बचाव के नियमों का पालन करें। डीसी ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 15 सक्रिय केस हैं। इसमें से सात मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। जबकि आठ मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। अभी तक कुल 613130 सैंपल ले लिए गए हैं। जिनमें से 577625 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 741 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब कुल 66 सूक्ष्म सक्रिय निगरानी क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें