फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चिकनगुनिया के तीन और डेंगू के सात मरीज मिले

Thu, 02 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक के बाद एक डेंगू व चिकनगुनिया के मामले बढ़ रहे हैं। अब 18 सितंबर से एक अक्तूबर तक 13 दिन में डेंगू के सात व चिकनगुनिया के तीन नए केस आए हैं। डेंगू व चिकनगुनिया के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनके घर व पड़ोस के लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
18 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू के कुल 25 और चिकनगुनिया का एक ही मामला था। अब एक अक्तूबर को जारी मीडिया बुलेटिन में डेंगू के कुल 32 और चिकनगुनिया के चार मामले दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 सितंबर के बाद कांसापुर की मायापुरी कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक, गांव साढौरा में 45 वर्षीय महिला, गांव लापरा में 32 वर्षीय युवती, गांधीनगर क्षेत्र की विजय कॉलोनी में 27 वर्षीय युवती, गांव जठलाना में 15 वर्षीय किशोर, जगाधरी के दुर्गा गार्डन में तीन साल की बच्ची, फर्कपुर के जवाहर नगर में 24 वर्षीय युवक डेंगू से ग्रस्त मिले। इन सेंपल की रिपोर्ट में इन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। चिकनगुनिया के 18 सितंबर तक एक ही मामला था। इसके बाद सरस्वतीनगर के गांव गढ़ी गोसाई में 62 वर्षीय महिला, गांव सरस्वतीनगर में 62 वर्षीय पुरुष, आजाद नगर में 15 वर्षीय किशोर चिकनगुनिया से ग्रस्त मिले। सभी ने अलग-अलग दिन बुखार आने पर जांच के लिए सेंपल दिए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट में इन्हें चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें