फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नए कानून में पहले दिन बाइक चोरी के तीन केस दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय न्याय संहिता कानून के तहत सोमवार को जिला पुलिस ने तीन केस दर्ज किए। तीन केस बाइक चोरी के दर्ज किए गए। चोरी के मामले पहले आईपीसी की धारा 379 में दर्ज किए जाते थे। नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत अब बाइक चोरी के मामलों में धारा 303 अंकित किया गया।

पहला मामला शहर थाना पुलिस ने सहारनपुर के मला मजरा निवासी तासिम की शिकायत पर दर्ज किया गया। तासिम ने बताया कि रविवार रात आठ बजे वह बाइक पर जेपी अस्पताल आया था। उसने बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। सुबह सात बजे जब वह अस्पताल से बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें रात 2.20 बजे से 2.30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करता नजर आ रहा है। शहर थाना पुलिस ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला गांधी नगर थाना पुलिस ने राम नगर निवासी राकेश की शिकायत पर दर्ज किया। राकेश ने बताया कि वह आईटीआई के नजदीक सतीश पंसारी की दुकान पर काम करता है। सुबह नौ बजे उसने दुकान के बाहर बाइक खड़ी की थी। दोपहर एक बजे उसने देखा तो बाइक गायब थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी तरह आदर्श नगर निवासी रवि शर्मा की बाइक रेलवे रोड स्थित इंदिरा अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें