फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एचएसजीपीसी चुनाव से तीन उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब पांच उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन के आखिरी दिन कुल आठ उम्मीदवारों ने परचे भरे थे। इनमें से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल व एआरओ एवं तहसीलदार बिलासपुर दलजीत सिंह कुंडू ने बताया कि हरियाणा सिख पंथक दल के प्रदेश प्रभारी बलदेव सिंह कायमपुर, दलजीत सिंह बाजवा ने झिंडा ग्रुप, हरप्रीत सिंह बलौली आजाद उम्मीदवार, मनमोहन सिंह बलौली आजाद उम्मीदवार व सिख समाज संस्था की ओर से मानीपुर गांव के गुरमेल सिंह चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलाॅट कर दिया गया है। चुनाव 19 जनवरी को कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें