फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Sun, 08 Sep 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन शुरू होने के तीसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।
जगाधरी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी सरस्वती कॉलोनी जगाधरी निवासी दर्शन लाल खेड़ा, उनके कवरिंग के तौर पर दीक्षांत ने नामांकन दाखिल किया। आरओ एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने नामांकन प्राप्त किया। इसी प्रकार रादौर विधानसभा से शिवदयालपुरी निवासी जय प्रकाश शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। आरओ एवं एसडीएम रादौर जय प्रकाश ने नामांकन प्राप्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र 12 सितंबर तक भरे जा सकते हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा करते हुए छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति है। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवाने होंगे 10 हजार रुपये
निर्वाचन आयोग से जारी दिशा निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। इसके अलावा, जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें संबंधित चुनावों में आधी राशि अर्थात पांच हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवानी होगी। चाहे वह सामान्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हो या आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से। उम्मीदवारों के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है। उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक का चुनाव खर्च सभी स्थितियों में क्रॉस्ड अकाउंट पेयी चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस/एनईएफटी या चुनाव के उद्देश्य से खोले गए उम्मीदवार के बैंक खाते से जुड़े किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड द्वारा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें