फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सील ठेके के ताले तोड़ चुराई तीन पेटी अंग्रेजी शराब

Wed, 18 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हनुमान गेट जगाधरी स्थित सील किए गए शराब के ठेके के ताले तोड़ चोरों ने तीन पेटी शराब चोरी कर ली। बूड़िया गेट पुलिस चौकी ने ठेके के सेल्समैन की शिकायत पर केस दर्ज कर देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा सुखा गांव निवासी श्याम नारायण ने बताया कि वह हनुमान गेट जगाधरी के शराब के ठेके पर सेल्समेन के रूप में काम करता है। यह ठेका एक्साइज विभाग द्वारा 12 जून की रात को सील कर दिया था। इस ठेका की लाइसेंस की अवधि खत्म होने पर एक्साइज विभाग के अधिकारियों द्वारा बची हुई शराब को गिनती करके सील कर दिया था।
विज्ञापन

वह जब ठेके पर गया तोबराबर वाली गली के शटर का ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना उसने तुरंत अपने मालिक बृजपाल राणा व अधिकारियों को दे दी। इस सूचना पर एईटीओ मौके पर आ गए। जब लिस्ट के मुताबिक शराब की जांच की तो उसमें से अंग्रेजी शराब की तीन पेटी गायब थी। जिन्हें अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।
विज्ञापन

बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया। इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि मामले में उनकी टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान हनुमान मंदिर जगाधरी निवासी हिमांशु व नीलकंठ कॉलोनी निवासी बबलू दुबे के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी की गई शराब को बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें