संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव कांजनू में तीन युवकों ने दंपती की रंजिशन पिटाई कर दी। साथ ही गाली-गलौज कर भाग गए। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों युवकों को नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि आठ नवंबर को वह पति के साथ गांव कांजनू में रिश्तेदार के घर आई थी। यहां शाम करीब सात बजे वह पति के साथ गांव में फिरनी पर कार में बैठकर बातें कर रही थ। तभी एक युवक वहां आया और कहने लगा कि तुम यहां कैसे खड़े हो। उसे बताया कि वह रिश्तेदारी में आए हैं।
इसके बाद युवक ने उसके व पति से बदतमीजी करने लगा। इसका विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा और गालियां दी। तभी वहां दो और युवक पहुंचे। तीनों ने पति की पिटाई की। बाद में पता चला कि बदतमीजी व पिटाई करने वाला गांव कांजनू का रोहित कुमार है। उसके दो साथी जस्सी व बट्टा थे। तीनों की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी नवीन हुड्डा का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।