यमुनानगर। अपराध शाखा -2 की पुलिस टीम ने स्मैक पीने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव अराईयावाला निवासी आशिक व दिलशाद तथा गांव इब्राहिमपुर निवासी यामीन के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कुछ युवक दादूपुर छछरौली रोड पर जंगल की झाड़ियां में स्मैक पी रहे हैं। इस सूचना पर टीम का गठन किया गया। टीम ने दबिश देकर स्मैक पीते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। संवाद