संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को सात पेटी देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए है।
बूड़िया गेट पुलिस प्रेम नगर डेहा बस्ती से चार पेटी देसी शराब बरामद आरोपी मुखर्जी पार्क जगाधरी निवासी सुरजीत सिंह उर्फ साजन को काबूू किया। साढौरा थाना पुलिस ने पहाड़ीपुर नाके के पास से दो पेटी देसी शराब के साथ साढौरा निवासी बलबीर कुमार को, शहर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास से दशमेश कॉलोनी निवासी देवेंद्र को एक पेटी देसी शराब के साथ काबू किया।