फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बूड़िया गेट चौकी पुलिस टीम ने चोरी के आरोप में तीन युवकों को काबू किया है। आरोपियों से चोरी किए गए जेवरात व पैसे बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। जब वह सुबह घर पर आए तो उन्होंने मेन गेट का ताला खोला तो उसने देखा कि उसके घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। उसके घ में रखे जेवरात व नगदी अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। इस सूचना पर एएसआई जसमेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दुर्गा गार्डन जगाधरी वासी कन्हैया, अंकित उर्फ अड्डा व हेमंत के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी की गई नगदी व जेवरात बरामद किए गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें