फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर चालक को लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांसरा लक्कड़ मंडी के पास लिफ्ट मांगकर ट्रैक्टर चालक इरशाद से लूटपाट करने के तीन आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान तीर्थनगर निवासी अजय उर्फ बोडा, दीपक व राजेश विहार कालोनी निवासी सौरभ उर्फ अंग्रेज के रूप में हुई है। सीआईए वन के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गांव भाेगपुर निवासी इरशाद ट्रैक्टर चालक है। वह ट्रैक्टर ट्राली में रेत लोड कर बाईपास में डालने के लिए आया था। यहां से वह रेत की पेमेंट के छह हजार रुपये लेकर वापस गांव कनालसी जा रहा था। जब उसने यमुनानगर सहारनपुर रोड पर नहर पुल को पार किया था। उससे दो युवकों ने लिफ्ट मांगी थी। उसने दोनों को ट्रैक्टर पर बिठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पांसरा लक्कड़ मंडी के पास पहुंचे तो दोनों युवक नीचे उतर गए थे। वह भी पेशाब करने लगा। इसी दौरान आरोपी अजय व दीपक उसे पकड़ लिया था। उसकी जेब से छह हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद वह अपने साथी सौरभ के साथ फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया था। अब तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें