फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Thu, 29 May 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जगाधरी। ग्रीन विहार कॉलोनी में घर से मोबाइल व नकदी चुराने के तीन आरोपियों को बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया। चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी मांगेराम सैनी ने शिकायत दर्ज करवाई की वह अपने परिवार के साथ रात को खाना खाकर सो गया था। सुबह जब उठा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी व भाई के मोबाइल फोन व नगदी गायब थी। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। उनकी टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान हरिपुरा मोहल्ला जगाधरी निवासी सचिन कुमार, बाल्मीकि बस्ती निवासी सुशील कुमार व ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी अनिल कुमार उर्फ टकला के रूप में हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें