फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध हथियारों के दो सप्लायर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपराध शाखा टू की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक व दो अवैध हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत व दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक गांव औरंगाबाद के पास हाइवे पर अवैध हथियार के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उनकी टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान सहारनपुर के कोतवाली मंडी मूंगागढ़ बाल्मीकि बस्ती निवासी केतन उर्फ गगलू के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि छह मई को उन्हेड़ी निवासी विशाल उर्फ बागी को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि उसने यह अवैध हथियार जिला सहारनपुर के गढ़ी मलूख निवासी विदित बर्मन से लिया था। उनकी टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी विदित को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि पांच अप्रैल को नलखेड़ा गुर्जर निवासी विशाल पवार को अवैध देसी कट्टे वह एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि उसने यह अवैध हथियार जिला सहारनपुर के दिल्ली रोड मवी कलां निवासी विवेक उर्फ वीके से लिया था। उनकी टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें