यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने झपटमारी व चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से दो वारदातों को खुलासा हुआ है। आरोपियों से चोरी व छीना गया सामान बरामद कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक ने किसी वारदात की फिराक में त्रिकोणी चौक छछरौली के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और वहां घूम रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान गांव छोली निवासी अक्षय के नाम से हुई है। आरोपी ने सात अगस्त को जिंदल अस्पताल सेक्टर 17 के पास ई-रिक्शा में जा रही महिला से पर्स छीना था। जिसमें 10 हजार नकदी मोबाइल व दो चांदी के कड़े थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, उनकी टीम ने गांव कोटडा खास निवासी सचिन व बिलासपुर जैन कॉलोनी निवासी हिमांशु उर्फ लाला गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 14 मई को अर्जुन नगर चौकी एरिया से एक्टिवा चोरी की थी। आरोपियों से चोरी हुई एक्टिवा बरामद कर ली गई है।