संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर 17 में रहने वाले यूट्यूबर सरणजीत सिंह को फोन कर एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सरणजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर 17 निवासी सरणजीत सिंह ने बताया कि उसने अपना यूट्यूब चैनल बनाया हुआ है। 24 मार्च को वह अपने घर पर था। इस दौरान उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर भी फोन आया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
जब उसने आरोपी से पूछा कि वह कौन है तो आरोपी ने अपना नाम हिमांशु भाव बताते हुए कहा कि वहसहारनपुर का रहने वाला है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।