फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Mon, 01 Apr 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर रादौर की शिव कॉलोनी निवासी तिलक राज से पांच लाख 84 हजार रुपये ठग लिए। आरोप जनकपुरी दिल्ली निवासी दीपक चोपड़ा पर लगा है। फिलहाल आरोपी ऑस्ट्रेलिया में रहता है। रादौर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
शिव कॉलोनी निवासी तिलक राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात दिल्ली के जनकपुरी निवासी दीपक चोपड़ा के साथ हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया के एस्टेला में रहता है। आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया जाकर अच्छी कमाई करने का झांसा दिया। वह आरोपी की बातों में आ गया। तब आरोपी ने उसे बताया कि वह उसे रोजगार के लिए ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवा देगा। इसके लिए आरोपी ने उसे 15 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उससे अलग अलग कर पांच लाख 84 हजार रुपये व दस्तावेज ले लिए। बाकी पैसे वीजा लगने के बाद देने तय हुए। रुपये लेने के बाद अगस्त 2023 में आरोपी ने उसे फोन कर बताया कि उसका वीजा लग गया है। वह ऑस्ट्रेलिया की टिकट करवा ले। आरोपी की बातों में आकर उसने ऑस्ट्रेलिया की टिकट बुक करवा ली।
विज्ञापन

इसके बाद उसके पास कोई वीजा नहीं आया। जब उसने इस बारे में आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें