संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। फैक्ट्री में घुसकर एक व्यक्ति ने दो राउंड हवाई फायर कर फैक्ट्री बंद करने की धमकी दी। आरोप जगाधरी निवासी हरमिंद्र सिंह भाटिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
न्यू बस्ती जगाधरी निवासी रमन कोहली ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी में ही फैक्ट्री में है। चार अप्रैल को वह अपनी फैक्ट्री में काम कर रहा था। इस दौरान जगाधरी निवासी हरमिंद्र सिंह भाटिया उसकी फैक्ट्री में आया और दो राउंड हवाई फायर करके फैक्ट्री बंद करने की धमकी दी।
इस दौरान आरोपी ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के जाने के बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।