फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म

Wed, 08 May 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की एक युवती ने हड्डी के डॉक्टर लापरा निवासी कासिम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि जब वह 17 साल की थी, तब आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। अब निकाह हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी उस पर मिलने का दबाव बना रहा है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर लापरा निवासी कासिम के साथ दोस्ती हुई थी। उस समय वह 17 वर्ष की थी। आरोपी कासिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा में हड्डी का डाक्टर है। वहीं पर उसकी दुकान है। 20 अप्रैल को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने घर लेकर गया। उस समय आरोपी की पत्नी घर पर नहीं थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे अक्सर अपने साथ लेकर जाने लगा। कई बार दुकान के ऊपर बने कमरे में लेकर गया। जहां गलत काम किया। कलानौर स्थित एक होटल में भी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। यदि उसका विरोध करती तो वह धमकी देने लगता। बाद में घर वालों ने युवती का निकाह कर दिया। उसने भी आरोपी से संबंध तोड़ लिया था, लेकिन निकाह के बाद जब वह मायके में आई तो आरोपी ने फिर से उसे तंग करना शुरू कर दिया। उसे धमकी देकर होटल में लेकर गया और गलत काम किया। ससुराल में फोन कर आरोपी उस पर मिलने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन



किशोरी के साथ किया गलत काम

यमुनानगर। मामा के घर आई किशोरी को एक युवक बहलाकर अपने साथ सेक्टर 18 के टाउन पार्क के पास ले गया। जहां आरोपी ने एक कमरे में किशोरी से गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर शिवम नाम के युवक पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी मीना का कहना है कि आरोपी को आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें