फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूएसए में बैठ सुपारी देकर दी धमकी, आरोपी समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। यूएसए में बैठे एक व्यक्ति पर गांव बलाचौर निवासी महिंद्र पाल ने सुपारी देकर धमकाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसके पीछे गैंगस्टर लगाए हुए है। जो उसे फोन कर धमकी दे रहे है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलाचौर निवासी महिंद्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही सौरभपाल यूएसए में रहता है। वह उस पर फोन कर और दूसरों से फोन कराकर धमकी दिला रहा है। आरोपी कहता है कि उसने उसके पीछे गैंगस्टर लगाए हुए हैं। आरोपी के परिवार के लोग उसके घर के सामने सीसीटीवी लगवाकर उसकी मुखबरी कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने अंबाला के निहारसी निवासी कुलदीप कुमार की भी आरोपियों ने जान से मारने की सुपारी दी थी। जिसका साल 2022 में अंबाला के नागल थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि उस केस में वह पूर्व सरपंच होने के नाते दोनों पक्षों को समझाने के लिए बीच में आया था। इसी बात से उससे आरोपी पक्ष रंजिश रखता है और अब उसे टारगेट बनाया जा रहा है। उसे जान का खतरा बना हुआ है। इस शिकायत पर छछरौली पुलिस ने सौरभपाल, मामचंद, परमजीत कौर, बलबीर सिंह पर धारा- 506, 34, 120बी में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें