रादौर। डाकखाना रादौर के उप डाकपाल को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उप डाकपाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
उप डाकपाल सोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके डाकखाने में ठाकुर सिंह का खाता चल रहा था। इसमें नॉमिनी के तौर पर यशपाल सिंह का नाम दर्ज है। ठाकुर सिंह की मृत्यु के बाद कार्रवाई डाकघर में चल रही है। आठ फरवरी को एक व्यक्ति का उसके मोबाइल पर फोन आया। उसने अपना नाम पूर्ण सिंह बताया। उपरोक्त व्यक्ति उसे गालियां देने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। संवाद