फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपाइयों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

Sun, 11 Feb 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर टिप्पणी करने के विरोध में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर र प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
इस दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका समेत कई नेता मौजूद रहे। कर्णदेव कांबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचा विश्व सम्मान करता है। उन्हें किसी बात जाति या वर्ग से संबद्ध होने के कारण नहीं पूरे विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए जाना जाता है। राहुल गांधी की प्रधानमंत्री की जाति को लेकर की गई टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता प्रकट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पूरे देश के ओबीसी समाज का अपमान किया है।, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि मोदी जन्म से अन्य पिछड़ा वर्ग में नहीं थे, बल्कि गुजरात सरकार उन्हें ओबीसी बनाया है, ये बिल्कुल गलत है। देश का ओबीसी समाज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। एक तरफ राहुल गांधी देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और वह ऐसी घटिया बयानबाजी करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें