फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर की खिड़की तोड़ चुराया हजारों का सामान

Fri, 13 Sep 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने सेक्टर 17 स्थित बंद घर की खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 17 निवासी अमित सैनी ने बताया कि वह लगभग दो वर्ष से परिवार सहित अंबाला में रहता है। बीच-बीच में वह सेक्टर 17 स्थित घर पर आते रहते हैं। बीती रात को उन्हें पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान का गेट खुला है और खिड़की टूटी हुई है। इस पर वह घर आया को मकान की खिड़की टूटी मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इनवर्टर, बैटरी, 11 टोटियां, सीलिंग फैन, लोहे की जालियां व अन्य सामान चोरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरे से मोटर, खाद व कीटनाशक चोरी

छछरौली। चोरों ने डेरे से मोटर, खाद और कीटनाशक चोरी कर लिया। छछरौली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दडवा गांव निवासी राजीव कुमार ने बताया कि चोरों ने उसके डेरे से बिजली की मोटर, यूरिया खाद के चार बैग, पोटाश के दो बैग, जिंक की दो व सल्फर की तीन थैलियां चोरी कर लीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें