संवाद न्यूज एजेंसी
बूड़िया। कनालसी गांव में विवाद के चलते कुछ लोगों ने दंपती से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बूड़िया थाना पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कनालसी निवासी बीर सिंह ने बताया कि उनका गांव के ही ईश्वर दयाल के साथ विवाद चल रहा है। वह अपनी पत्नी प्रमिला के साथ घर पर था। तभी आरोपी ईश्वर दयाल ने परिवार के अंकुश, संतोष देवी, सरोज व मनीषा के साथ गालीगलौज करने हले। विरोध करने पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई पत्नी प्रमिला को भी घायल कर दिया।