संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सोशल साइट पर विज्ञापन में बाइक बेचने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कृष्णा नगर निवासी गुरचरण सिंह 32 हजार 600 रुपये ठग लिए। मंगलवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
कृष्णानगर काॅलोनी निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि छह जनवरी को वह अपने बेटे अमनजोत सिंह के साथ लुधियाना गए हुए थे। वहां से वापस लौटते हुए फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। जिस पर फौजी की फोटो लगी हुई थी। उस विज्ञापन में बाइक की फोटो भी लगी हुई थी। विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल की तो कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम दिल्ली निवासी अजीत बताया।
उससे बाइक खरीदने के बारे में बात की तो उसने आधार व पैन कार्ड मांगा। इसके बाद उसने टोकन मनी के नाम पर एक हजार रुपये मांगे। यह रुपये भी पेटीएम के जरिए उसके खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग कर अपने खाते में 32 हजार 600 रुपये डलवा लिए। सं